महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य जी वैष्णव भक्ति परंपरा के महान आचार्य, दार्शनिक एवं पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक थे। उन्होंने श्रीकृष्ण की कृपा-प्रधान भक्ति का संदेश देकर असंख्य श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण और सहज सेवा का मार्ग दिखाया। वेद, उपनिषद्, श्रीमद्भागवत तथा ब्रह्मसूत्रों के प्रकाण्ड विद्वान के रूप में उन्होंने भारतीय सनातन दर्शन को नई दिशा प्रदान की। उनके द्वारा प्रतिपादित शुद्धाद्वैत दर्शन और सेवा-भाव आज भी करोड़ों भक्तों के आध्यात्मिक जीवन का आधार है।